झारखंड सरकार | Government of Jharkhand
श्री हेमंत सोरेन माननीय मुख्यमंत्री
डॉ. इरफ़ान अंसारी माननीय मंत्री
हेल्पलाइन 1800-3455-027
🆕 📢 SEHIS अंतर्गत नया बीमा वर्ष 04 मई 2026 से 03 मई 2027 तक प्रभावी है। श्रेणी 'B' (ऐच्छिक) के लाभार्थी 2 माह हेतु Online Enrollment/Renewal Premium जमा कर सकते हैं। SEHIS Portal पर प्रक्रिया 23.06.2026 से 22.08.2026 तक उपलब्ध रहेगी।   ||  
श्री अजय कुमार सिंह, IAS
श्री अजय कुमार सिंह, IAS
अपर मुख्य सचिव
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
शप
श्री शशि प्रकाश सिंह, IAS
कार्यकारी निदेशक
झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी
हेल्पलाइन: 1800-3455-027
झारखंड सरकार की पहल

राज्य कर्मी
स्वास्थ्य बीमा योजना (SEHIS)

झारखंड सरकार अपने 6 लाख से अधिक कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करती है। योजना के अंतर्गत चयनित बीमा कंपनी के साथ स्वास्थ्य बीमा कवरेज – सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार तथा गैर-सूचीबद्ध अस्पतालों में CGMS दर पर प्रतिपूर्ति।

626195
कुल लाभुक
170054
पंजीकृत कर्मी
456141
आश्रित सदस्य
1000+
नेटवर्क अस्पताल
महत्वपूर्ण जानकारी
📢 समाचार एवं अधिसूचनाएं नवीन
सभी देखें →
जून
2026
All issued Sankalp of SEHIS
11-06-2026 अधिसूचना
🏛️
वर्तमान राज्य कर्मचारी (Category A)राज्य सेवाओं में कार्यरत सभी सरकारी कर्मचारी पात्र हैं।
🎖️
सेवानिवृत्त कर्मी (Category B)पेंशनभोगी कर्मचारी, परिवारिक पेंशन प्राप्तकर्ता, विधान सभा के वर्तमान एवं पूर्व माननीय सदस्य, अखिल भारतीय सेवाओं के सेवारत/सेवानिवृत्त अधिकारी, बोर्ड/निगम/विश्वविद्यालय कर्मी।
⚖️
पंजीकृत अधिवक्ता (Category C)झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति में पंजीकृत उच्च न्यायालय अधिवक्ता।
👨‍👩‍👧
आश्रित परिजनपति/पत्नी, 25 वर्ष तक के पुत्र, अविवाहित/विधवा पुत्री, नाबालिग भाई, अविवाहित बहन और ₹9000/माह से कम पेंशन वाले माता-पिता।
1
नेटवर्क अस्पताल में भर्ती होंनिकटतम नेटवर्क अस्पताल में जाएं और PVC Health Card / E-Health CardTPA Desk पर दिखाएं। Semi-Private वार्ड में उपचार अनुमान्य होगा।
2
पूर्व-प्राधिकरण (Pre-Authorization)TPA द्वारा ऑनलाइन Pre-Authorization प्राप्त होने के बाद ही नियोजित इलाज शुरू होगा।
3
कैशलेस उपचार प्राप्त करेंPre-Authorization के बाद बिना किसी नकद भुगतान के अस्पताल में इलाज करवाएं। CGHS दर अनुसार उपचार।
4
बिल का सीधे भुगतानचयनित बीमा कंपनी सीधे अस्पताल को भुगतान करेगी — आपको कुछ नहीं देना।
क्या पंजीकरण के लिए शुल्क देना होगा?
नहीं। पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है। बीमा कंपनी द्वारा लाभुकों को पीवीसी हेल्थ कार्ड भी निःशुल्क जारी किया जाएगा। कैटेगरी A के लिए ₹500 मासिक प्रीमियम वेतन से काटा जाएगा तथा कैटेगरी B के लिए ₹6000 वार्षिक प्रीमियम देय होगा।
पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें?
Sehis वेब पोर्टल पर जाएं, "नया पंजीकरण" पर क्लिक करें, अपने और परिवार के सदस्यों की जानकारी भरें। डीडीओ / वेरिफायर द्वारा ऑनलाइन सत्यापन के बाद आपका Health Card जारी होगा।
क्या पहले से निजी बीमा होने पर भी यह योजना मिलेगी?
हाँ। यदि आप या आपके आश्रित पहले से किसी निजी या सरकारी बीमा में हैं, तो भी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
सेवानिवृत्ति के बाद भी लाभ मिलेगा?
हाँ। Category B के अंतर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी यह लाभ मिलता है। दिव्यांग कर्मचारियों को आजीवन यह सुविधा प्रदान की जाती है।
Corporate Buffer और Corpus Fund में क्या अंतर है?
Corporate Buffer (₹50 करोड़): चयनित बीमा कंपनी द्वारा संधारित। 25 गंभीर बीमारियों में ₹5 लाख से अधिक ₹5 लाख तक यानी कुल ₹10 लाख तक उपयोग। Corpus Fund (JSAS): JSAS द्वारा राज्य स्तर पर संधारित। बीमित राशि से अधिक व्यय पर JSAS ट्रस्ट मोड से भुगतान करती है।
क्या अस्पताल में Semi-Private से ऊपर का वार्ड ले सकते हैं?
सभी लाभुकों को Semi-Private वार्ड में उपचार अनुमान्य होगा। Private वार्ड चाहें तो अंतर की राशि स्वयं देनी होगी। Emergency में Semi-Private उपलब्ध न हो तो Higher वार्ड अनुमान्य होगा।
मुख्य लाभ एवं सुविधाएं

योजना की प्रमुख विशेषताएं

झारखंड सरकार की इस योजना में गंभीर से गंभीर बीमारी में भी आपको और आपके परिवार को पूर्ण सुरक्षा मिलती है।

🏥
कैशलेस चिकित्सा सेवा
निजी एवं सरकारी नेटवर्क अस्पतालों में पीवीसी हेल्थ कार्ड / ई-हेल्थ कार्ड द्वारा पूर्णतः कैशलेस इलाज की सुविधा। सभी अस्पतालों में CGHS दर अनुसार उपचार।
कैशलेस चिकित्सा
View More →
💊
गंभीर बीमारी कवरेज
कैंसर, हृदय रोग, ऑर्गन ट्रांसप्लांट सहित अनेक गंभीर बीमारियों में ₹10 लाख तक की विशेष चिकित्सा सुरक्षा।
₹10 लाख तक
View More →
📅
Pre & Post उपचार
अस्पताल में भर्ती होने से 15 दिन पहले और छुट्टी के 30 दिन बाद तक का सम्पूर्ण फॉलो-अप ट्रीटमेंट, कंसल्टेशन एवं दवाइयां शामिल।
15 + 30 दिन
View More →
✈️
एयर एम्बुलेंस सुविधा
दुर्घटना अथवा मरणासन्न स्थिति में उच्चतर संस्थान रेफर होने पर एयर एम्बुलेंस/वायुयान यात्रा की अनुमति। व्यय JSAS कॉर्पस फंड से।
विशेष परिस्थिति में
View More →
दिव्यांगों को आजीवन लाभ
दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद भी आजीवन इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।
आजीवन कवरेज
View More →
🩺
ऑर्गन ट्रांसप्लांट
ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसे जटिल ऑपरेशन में डोनर की संपूर्ण चिकित्सा लागत भी ट्रस्ट मोड से इस योजना में शामिल।
Donor कवर
View More →
🏛️
डीडीओ/वेरिफायर ऑनलाइन वैलिडेशन
सरकारी पदाधिकारियों के आंकड़ों का डीडीओ / वेरिफायर द्वारा ऑनलाइन सत्यापन — तेज़, पारदर्शी और पूर्णतः डिजिटल प्रक्रिया।
100% डिजिटल
View More →
6L+
🏥
नेटवर्क अस्पताल
सूचीबद्ध अस्पताल
👨‍👩‍👧‍👦
कुल लाभुक परिवार
626195
💊
गंभीर बीमारी कवरेज
₹10 लाख
💳
मासिक प्रीमियम
₹500
इंश्योरेंस
कंपनी
योजना के बारे में

आपका स्वास्थ्य, राज्य की जिम्मेदारी

झारखंड राज्य आरोग्य सोसाईटी (JSAS) द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।

01
कैशलेस एवं पेपरलेस सेवा
चयनित नेटवर्क अस्पतालों में पीवीसी हेल्थ कार्ड / ई-हेल्थ कार्ड प्रस्तुत करते ही कैशलेस इलाज शुरू — बिना किसी कागज़ी झंझट के।
02
सम्पूर्ण परिवार को सुरक्षा
पति/पत्नी, बच्चे, माता-पिता, अविवाहित बहन को इस एक योजना के तहत कवरेज।
03
गंभीर बीमारियों में विशेष प्रावधान
विभागीय मंत्री की अनुशंसा पर और आवश्यकतानुसार गंभीर बीमारी की सूची में नए रोग शामिल किए जाते हैं।
04
पारदर्शी एवं डिजिटल प्रक्रिया
संपूर्ण पंजीकरण, डीडीओ / वेरिफायर वैलिडेशन और क्लेम प्रक्रिया ऑनलाइन SEHIS वेब पोर्टल के माध्यम से संचालित।
लाभभोगी श्रेणियाँ

कौन-कौन है इस योजना का पात्र?

राज्य के चार अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी और उनके परिवार इस योजना के पात्र हैं।

Category A
🏛️
Current Employees
  • ✓ राज्य की सभी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी
  • ₹500 प्रतिमाह प्रीमियम (अनिवार्य)
  • ₹10 लाख तक की सम्पूर्ण कवरेज
  • परिवार सहित सभी लाभ प्राप्त
Category B एवं MLA
🎖️
सेवानिवृत्त कर्मी
  • ✓ सेवानिवृत्त कर्मचारी / पेंशनभोगी
  • ✓ ₹6,000 प्रति वर्ष प्रीमियम (अनिवार्य)
  • ✓ विधान सभा के वर्तमान एवं पूर्व माननीय सदस्य
  • ✓ IAS/IPS/अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी
  • ✓ बोर्ड/निगम/विश्वविद्यालय कर्मी
  • बोर्ड/निगम/संस्थान के कार्यरत/सेवानिवृत्त कर्मचारी
  • विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी
Category C
⚖️
उच्च न्यायालय अधिवक्ता
  • ✓ उच्च न्यायालय स्तर पर निबंधित
  • ✓ ₹6,000 प्रति वर्ष प्रीमियम (अनिवार्य)
  • ✓ अधिवक्ता कल्याण निधि में पंजीकृत
  • ✓ सामूहिक भुगतान प्रक्रिया
गंभीर बीमारियों की सूची

25 गंभीर बीमारियों में

₹10 लाख तक कवरेज

इन बीमारियों में ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का अतिरिक्त कवरेज, 10 लाख के उपरांत ट्रस्ट मोड से असीमित राशि।

1 सभी प्रकार के कैंसर / कीमोथेरेपी / ओरल कीमोथेरेपी
2 अंग प्रत्यारोपण
3 किडनी रोग / किडनी प्रत्यारोपण
4 लिवर रोग / लिवर प्रत्यारोपण
5 एसिड अटैक
6 विस्कॉट-ऑल्ड्रिच सिंड्रोम
7 थैलेसीमिया, रक्त विकार
8 बोन मैरो प्रत्यारोपण
9 प्लास्टिक सर्जरी (पोस्ट ट्रॉमा व जलने के मामले)
10 रेटिनल डिटैचमेंट
11 गंभीर सिर की चोट (क्रेनियोटॉमी व क्रिटिकल केयर सहित)
12 हृदय रोग / CABG + IABP / ओपन हार्ट सर्जरी
13 निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (ICU)
14 प्रोलिफेरेटिव डायबिटिक रेटिनोपैथी
15 ट्रेकिआ-ईसोफेजियल फिस्टुला का ऑपरेशन
16 मेनिंगोएन्सेफालोसील सर्जरी
17 पेनिट्रेटिंग केराटोप्लास्टी
18 ब्रेन हेमरेज (मस्तिष्क में रक्तस्राव)
19 जन्मजात विकृतियां (चेहरे की क्लेफ्ट, माइक्रोटिया आदि)
20 कॉक्लियर इम्प्लांट
21 ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी
22 जुवेनाइल नासोफैरिंजियल एंजियोफाइब्रोमा
23 रक्त संबंधी रोग
24 न्यूरोसर्जरी
25 जोड़ों का पूर्ण प्रत्यारोपण
पंजीकरण की प्रक्रिया

4 आसान चरणों में पंजीकरण करें

वेब पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करें और तुरंत PVC Health Card /E-Health Card प्राप्त करें।

Step 01
sehis.jharkhand.gov.in पर जाएं और अपना पंजीकरण करें और सभी जानकारी अपडेट करें।
Step 02
अपने परिवार के सभी सदस्यों की सटीक जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें।
Step 03
आपके विभाग के डीडीओ / वेरिफायर द्वारा ऑनलाइन आंकड़ों का सत्यापन किया जाएगा।
Step 04
सत्यापन के बाद बीमा कंपनी द्वारा निःशुल्क PVC Health Card / E-Card /E-Health Card आपके पते पर भेजा जाएगा।
आश्रित परिजन

इन परिजनों को भी मिलता है योजना का लाभ

महिला कर्मियों को माता-पिता या सास-ससुर में से किसी एक श्रेणी में ही शामिल करने का विकल्प मिलेगा। पति-पत्नी दोनों राज्य कर्मी होने पर दोनों एक-दूसरे को आश्रित नहीं दर्शा सकते तथा उनके बच्चे किसी एक के आश्रित होंगे।

👫
पति / पत्नी
पूर्ण कवरेज के साथ
👦
पुत्र (25 वर्ष तक)
वैध व दत्तक पुत्र
👧
अविवाहित पुत्री
विवाह तक कवरेज
👰
विधवा / परित्यक्त पुत्री
पुनर्विवाह तक
👴
आश्रित माता-पिता
₹9000/माह से कम पेंशन
👩‍👦
सास-ससुर
महिला कर्मियों के लिए
👦
नाबालिग भाई
आश्रित नाबालिग
दिव्यांग सदस्य
आजीवन कवरेज

आज ही पंजीकरण करें

वेब पोर्टल के माध्यम से अभी आवेदन करें और अपने पूरे परिवार को सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दें। पंजीकरण निःशुल्क — PVC Health Card /E-Health Card भी निःशुल्क।